Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में भर्ती घोटाले के विरोध में यूथ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कार्यकर्ताओं ने सरकार से मामले की सी.बी.आई.जांच की मांग की

(कमल जगाती)

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में यूथ कांग्रेस ने भर्ती घोटाले के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। युवाओं ने सरकार से मामले की सी.बी.आई.जांच की मांग की।
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के भर्ती घोटाले के विरोध में नैनीताल के गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने भर्ती घोटाले की सी.बी.आई.जांच किए जाने की मांग की। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के नेतृत्व में युवा कांग्रेसी एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने यहां धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। युवा कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यू.के.एस.एस.एस.सी.समेत लोक सेवा आयोग की अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार घोटाले हो रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से न तो निष्पक्ष जांच की जा रही है और न ही कोई ठोस नीति बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा आज गुस्से में है। लगातार पढ़ाई और मेहनत करने वाला युवा वर्तमान में स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने इसे सरकार की नाकामी बताया। कहा कि इसका परिणाम सरकार को अगले चुनाव में भुगतना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कुम्भ की तरह उमड़ी भीड़, हरकी पैड़ी पर गंगा आरती का अद्भुत नजारा...

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement