Report by : CWN Desk
Published at :
राजस्थान से लौटे युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

भीमताल। नल दमयंती ताल में तैरने गए दो दोस्तों में से एक की डूबने से मौत हो गई। मृतक 22 वर्षीय कमल आर्या मूल रूप से मुक्तेश्वर के कसियालेख गांव का रहने वाला था और भीमताल में रहकर एक होटल में काम करता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया।

कैसे हुआ हादसा?

गुरुवार दोपहर करीब दो बजे, कमल आर्या होटल का काम खत्म कर अपने दोस्त हरीश मौना के साथ घूमने नल दमयंती ताल पहुंचा। वहां पहुंचते ही उसने ताल में छलांग लगा दी और तैरने लगा। शुरुआत में वह सामान्य पानी में था, लेकिन धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर जाने लगा।

उसके दोस्त हरीश ने बताया कि जब कमल डूबने लगा तो उसने बचाने की कोशिश की और एक पोल का सहारा लिया, लेकिन सफल नहीं हो सका। देखते ही देखते कमल गहरे पानी में समा गया।

स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर

घटना के कुछ देर बाद स्थानीय युवक गौरव और नकुल वहां पहुंचे। उन्होंने तुरंत प्रयास कर कमल को ताल से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर भीमताल सीएचसी पहुंचाया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

कमल के भाई पंकज के अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और परिजनों को सौंप दिया। पंकज ने बताया कि कमल लंबे समय से होटल में काम कर रहा था, जबकि उनके पिता गांव में खेती-बाड़ी करते हैं।

एसआई नरेंद्र सिंह रावत ने पुष्टि की कि युवक के डूबने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। इस हादसे से पूरे परिवार और इलाके में शोक की लहर है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›