Report by : Paras Bisht
Published at :
भारी बरसात के बीच नशा मुक्त के लिए दौड़े युवा, एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी

हल्द्वानी- नैनीताल पुलिस द्वारा आज शहर में नशा मुक्ति हेतु मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।  एसएसपी पंकज भट्ट ने मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, भारी बरसात के बीच लोगो द्वारा नशा मुक्त अभियान के तहत  पांच किलोमीटर की दौड़ लगाकर नशे के प्रति जागरूकता संदेश दिया।
  भारी बरसात के बावजूद लोगों में मैराथन दौड़ को लेकर एक अलग ही उत्साह नजर आया। इस अभियान में शहर के जनप्रतिनिधि के साथ ही भारी संख्या में पुलिसकर्मियों के अलावा आम जनता ने भी प्रतिभाग किया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने तिकोनिया से लेकर बरेली रोड मंडी तक पांच किलोमीटर की दौड़ लगाई, पुलिस द्वारा आयोजित इस मैराथन दौड़ में स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया, इस दौरान मेयर जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि नशा समाज की सबसे बड़ी बुराई है और नशे से बचने के लिए इस तरह का आयोजन होना बहुत जरूरी है अगर युवा पीढ़ी खेल के प्रति जागरूक हो तो अवश्य ही वह नशे से दूर होगी, वहीं एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड के साथ ही नैनीताल जिले को भी नशा मुक्त बनाने के लिए इस मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है जिससे कि लोग नशे के प्रति जागरूक हो सके। और सभी ने 2025 तक उत्तराखंड को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया है। इस मौके पर एसपी क्राइम एवम ट्रैफिक जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हरवंश सिंह, एसडीएम मनीष कुमार सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कार्तिक हरबोला मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›