Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
राशन कार्डों में अनियमितता के संबंध में जिप. सदस्य शैलजा चम्याल ने डीएम को सौंपा मांगपत्र

धौलछीना (अल्मोड़ा)। विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में नए राशन कार्ड नहीं बनवाए जाने तथा पुराने कार्डों में नए सदस्यों को नहीं जोड़े जाने के विभागीय अनियमितताओं के संबंध में जिला पंचायत सदस्य ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिला पंचायत सदस्य सल्ला भाटकोट शैलजा चम्याल ने ज्ञापन में कहां है कि खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्डों को जमा करवाया गया, लेकिन अब तक विभाग द्वारा पात्र लोगों के राशन कार्ड नहीं बनवाए जा रहे हैं और ना ही पुराने राशन कार्ड में परिवार के नए सदस्यों के नाम जोड़े जा रहे हैं जिससे ग्रामीणों को खाद्यान्न योजना से वंचित रहना पड़ रहा है इसके अतिरिक्त जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है उनके आयुष्मान कार्ड बनवाने में भी भारी परेशानी हो रही है। आयुष्मान कार्ड न होने से गरीब व्यक्तियों को आयुष्मान योजना से वंचित रहना पड़ रहा है। जिस कारण इलाज के लिए महंगी दवाइयां लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। ज्ञापन में जिलाधिकारी से संबंधित विभाग को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने का अनुरोध किया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›