Report by : CWN Desk
Published at :
एक-दो लाइन की समरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करने पर डॉ. ढाल सिंह बिसेन जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में आपकी नियुक्ति देवभूमि के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। पूर्ण विश्वास है कि एक मार्गदर्शक के रूप में आपके लंबे राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभवों का लाभ उत्तराखंड को मिलेगा। साथ ही, जनसेवा और संवैधानिक मर्यादाओं के प्रति आपकी निष्ठा प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों को और सुदृढ़ करेगी।
आपको सफल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं।
देवभूमि के विकास और सुशासन को मिलेगा नया बल
राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाले डॉ. ढाल सिंह बिसेन के मार्गदर्शन से राज्य में जनहित की योजनाओं और संवैधानिक मूल्यों को और अधिक गति मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।