Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में अवैध मदरसे होंगे बंद, माहौल खराब करने वालों पर लगेगा राष्ट्रद्रोह: CM धामी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अवैध मदरसों को बंद करने की सख्त चेतावनी दी है। माहौल खराब करने वाले मौलवियों पर राष्ट्रद्रोह के तहत कार्रवाई होगी।

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में चल रहे अवैध मदरसों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ बेहद सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बिना मान्यता के चल रहे मदरसों को पूरी तरह से बंद किया जाएगा। इसके साथ ही देवभूमि में किसी भी प्रकार की अराजकता या माहौल खराब करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रविवार को कुआंवाला में मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम धामी ने कहा कि सरकार की नीति बिल्कुल स्पष्ट है। राज्य में संचालित सभी मदरसों को नियमानुसार विधिवत मंजूरी लेनी होगी। यदि कोई मदरसा तय सीमा के भीतर मान्यता लेने से बचता है, तो उसके खिलाफ प्रशासन द्वारा कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने रुद्रपुर में हाल ही में माहौल खराब करने वाले मौलवी का जिक्र करते हुए सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि धमकी देकर शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। ऐसे मामलों में जरूरत पड़ने पर राष्ट्रद्रोह (देशद्रोह) की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। इसके अलावा, सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रहेगा और अब तक 13 हजार हेक्टेयर जमीन को मुक्त कराया जा चुका है।
राजनीतिक चर्चा करते हुए सीएम धामी ने 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की हैट्रिक का दावा किया। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में सिर्फ भर्ती घोटाले हुए, जबकि वर्तमान सरकार विकास की नई संस्कृति को आगे बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पांच लाख रुपये तक के सरकारी ठेके स्थानीय ठेकेदारों को मिलेंगे, कार्य वर्क आर्डर के आधार पर आवंटित होंगे ठेके

Select Language

Advertisement