Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: CM धामी को रक्षा सूत्र बांधने पहुंचीं प्रदेशभर की बहनें, CM ने दी शुभकामनाएं

Published

on

खबर शेयर करें 👉

CM पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन पर प्रदेशभर से आई बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाया। उन्होंने राज्य में महिला सशक्तिकरण की योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रदेशभर से आई बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाया। इस अवसर पर सभी बहनों ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने सभी बहनों का आत्मीयता से स्वागत किया और समस्त प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह और सुरक्षा के संकल्प का पवित्र पर्व है। प्रदेश की मातृशक्ति का यह स्नेह और आशीर्वाद उन्हें उत्तराखंड की निरंतर सेवा करने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने रेखांकित किया कि महिलाएं न केवल परिवार की मजबूत आधारशिला हैं, बल्कि समाज और देश के सर्वांगीण विकास में भी उनकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड में लखपति दीदी योजना के तहत 3 लाख 9 हजार से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। इसके अलावा राज्य की सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ और ‘मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना’ जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। उत्तराखंड के निर्माण और विकास में मातृशक्ति का योगदान अतुलनीय रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती गीता पुष्कर धामी, विधायक सविता कपूर, आशा नौटियाल और भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रुचि भट्ट सहित कई प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय संकल्प यात्रा में हुड़का की थाप पर गढ़वाल के मतदाताओं तो साधा

Select Language

Advertisement