Connect with us

उत्तराखण्ड

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा, 243 पदों पर खिलाड़ियों को नौकरी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

धामी कैबिनेट बैठक में 10 बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगी। मेडिकल इंटर्न का स्टाइपेंड ₹25,000 हुआ और खिलाड़ियों को 243 सरकारी पद देने का फैसला लिया गया।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित धामी कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई है। इस बैठक में युवाओं, खिलाड़ियों, मेडिकल छात्रों और सरकारी कर्मचारियों के हित में कई दूरगामी निर्णय लिए गए हैं।
कैबिनेट ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों के छात्रों को बड़ी राहत दी है। प्रदेश के 5 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्न का मासिक स्टाइपेंड ₹17,000 से बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया गया है। इसके अलावा, खेल नीति 2021 के तहत पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से 243 पदों पर सीधी नियुक्ति के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है।
राज्य सरकार ने प्रशासनिक व स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए भी कदम बढ़ाए हैं। हरिद्वार में ESI अस्पताल के निर्माण के लिए 15 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। साथ ही शासकीय अधिवक्ताओं का मानदेय बढ़ाने और कारागार विभाग में अपर महानिदेशक के पद को संवर्गीय ढांचे में शामिल करने को मंजूरी मिली है।
कैबिनेट ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम, पौधारोपण और जन-जागरूकता के विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य इन जन-कल्याणकारी फैसलों से प्रदेश के बुनियादी ढांचे और रोजगार के अवसरों को गति देना है।

Select Language

Advertisement