Report by : CWN Desk
Published at :
हल्दूचौड़/नैनीताल- हल्दुचौड स्थित श्री गौर राधा कृष्ण मंदिर गौधाम के व्यवस्थापक स्वामी रामेश्वर दास महाराज ने कहा कि 6 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे से साय 6:00 बजे तक भगवान श्री राम एवं श्रीकृष्ण जी के प्रिय भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर इस बार उपहार स्वरूप 1600 भक्तों के द्वारा 64 माला हरी नाम, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे ।
हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।। महामंत्र का संकल्प लिया गया है
तत्पश्चात भंडारा प्रसाद वितरण किया जाएगा इस अवसर पर उन्होंने समस्त हरि भक्तों से समय अनुसार पहुंचने की अपील की आज इधर कार्यक्रम की रूपरेखा में मुख्य रूप से गोपीनाथ दास, नारद मुनि दास,बलराम निताई दास, केवल प्रभु,त्रिलोक सुयाल, व पूर्व प्रधान बी.डी.खोलिया समेत अनेकों भक्तगण मौजूद थे।