Report by : CWN Desk
Published at :
कमल जगाती
नैनीताल- राम सेवक सभा द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जिसके चलते क्षेत्र का माहौल भक्तिमय होगया। इस अवसर पर सभा के महासाचीव जगदीश बवाड़ी ने कहा कि वर्ष 1918 में राम सेवक सभा की स्थापना के बाद से ही यहां धार्मिक कार्य होते आए हैं। उन्होंने बताया कि सभा ने ये निर्णय लिया है कि शहर के सभी धार्मिक संस्थाएं, एन.जी.ओ.व अन्य महिला समूह अगर धार्मिक पाठ कराना चाहते हैं तो उनसे कोई शुल्क नहीं किया जाएगा। बवाड़ी ने कहा कि राम सेवक सभा निर्धन लड़कियों का विवाह भी कराएगी, विवाह कराने के लिए लड़कियों के परिजन सभा से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया की अबतक 2 परिवारों द्वारा संपर्क किया जा चुका है।