Report by : Paras Bisht
Published at :

हल्द्वानी- एमबीपीजी कॉलेज की छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया ने कॉलेज के छात्र पर धमकी देने और अश्लील पोस्ट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुखानी पुलिस के मुताबिक छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया ने तहरीर दे कहा कि चुनाव से पूर्व एक छात्र ने उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर अश्लील वीडियो वायरल किया था, जिसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली में दर्ज कराई थी। आरोपी छात्र द्वारा बीती 31 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनके खिलाफ अश्लील भाषा का प्रयोग और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में कहा गया कि इससे उनके सम्मान और छवि को ठेस पहुंची है। उन्होंने पुलिस से आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि छात्र संघ अध्यक्ष की तहरीर पर आरोपी छात्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›