Report by : CWN Desk
Published at :
स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के लिए नैनीताल जनपद की 07 ग्राम पंचायत चयनित, मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

नैनीताल- मुख्य विकास अधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 में बेहतर प्रदर्शन के लिए ग्राम पंचायत को दिए जाने वाले पुरस्कारों में नैनीताल जनपद की ग्राम पंचायत को चिन्हित किया गया है। जिनमें स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत स्वम मूल्यांकन एवं सहकर्मी सत्यापन की स्थिति के आधार पर 07 सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत चुनी गई है जिनको मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 18 सितंबर को प्रधान सेवक सदन मुख्यमंत्री आवास देहरादून में सम्मानित करेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी तिवारी ने बताया कि पेयजल और स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के अंतर्गत नैनीताल जनपद की 07 ग्राम पंचायत को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें विकासखंड भीमताल के पस्तोला ग्राम पंचायत और रामगढ़ विकासखंड के बोहरा कोट ग्राम पंचायत, ओखल कांडा विकासखंड के जमराड़ी ग्राम पंचायत तथा हल्द्वानी विकासखंड के किशनपुर सकुलिया, रामगढ़ के कानिया, हल्द्वानी विकासखंड के हल्दुचौड़ जग्गी और हल्दूचौड़ दीना ग्राम पंचायत को स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 में स्वच्छ गांव के परिपेक्ष में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›