Report by : CWN Desk
Published at :
भारी बरसात के बावजूद बच्चों की कयाकिंग और स्विमिंग प्रतियोगिता आयोजित

कमल जगती-

नैनीताल- नैनीताल में भारी बरसात के बावजूद बच्चों की कयाकिंग और स्विमिंग प्रतियोगिता आयोजित। जिलेभर से आए बच्चे नैनीझील में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते दिखे।

भारी बरसात के बावजूद बच्चों की कयाकिंग और स्विमिंग प्रतियोगिता आयोजित

सावेरे से ही स्विमिंग और कयाकिंग के खिलाड़ियों का जमावड़ा लगा

नैनीझील में आज सावेरे से ही स्विमिंग और कयाकिंग के खिलाड़ियों का जमावड़ा दिखा। तेज बरसात के बावजूद हल्द्वानी, भीमताल और रामनगर से तैराक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पहुंचे। एक्वेटिक क्षेत्र में काम करने वाली संस्था नासा द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में कयाकिंग गर्ल और बॉइज के अलावा स्विमिंग(तैराकी)में 10 वर्ष से कम के बच्चों के लिए फ्री स्टाइल रेस, 10 से 14 वर्ष तक की फ्री स्टाइल, युवाओं के लिए बटरफ्लाई, फ्रीस्टाइल, ब्रैस्ट स्ट्रोक, बैक स्ट्रोक, जूनियर्स के लिए फन रेस का आयोजन किया गया। कयाकिंग की बॉयज एंड गर्ल्स कैटेगिरी में 400 मीटर रेस हुई जिसमें 8 बॉयज और 6 गर्ल्स ने प्रतिभाग किया। बरसात से वॉलंटियर के साथ दर्शक भी तर हो गए। प्रतियोगिता का उद्घाटन कुर्मकनचल बैंक के सचिव अक्षय साह ने किया जबकि मुख्य अतिथि एक दसक की तैराक और झील क्रॉस करने वाली महिला तैराक शीला साह रहीं। नन्हें तैराकों की सुरक्षा के लिए चारों तरफ से प्रशिक्षित तैराक और कयाक में तैराक मौजूद रहे। इस मौके पर यशपाल रावत, योगेश साह, भय्यू मेर, रितेश साह, रोहित गर्ग, महेश अधिकारी, धीरज बिष्ट, पवन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›