Report by : CWN Desk
Published at :
कांवड़ मेले के लिए केंद्र से मांगी 10 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स

जुलाई में शुरू होगी कांवड़ यात्रा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 16 जून को होगी बैठक
देहरादून। जुलाई महीने से हरिद्वार में शुरू होने का जा रही कांवड़ को देखते हुए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने जनपदों के वरिष्ठ व पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की।
डीजीपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा में सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय से 10 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स मांगी है। 16 जून को कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक बुलाई गई है। जिसमें पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश, हिमाचल, हरियाणा, जम्मू कश्मीर सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›