Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

चालक को नींद की झपकी से खाई में गिरी पिकअप, 3 की मौत अन्य गभीर हालत में

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर- बागेश्वर जिले के अंतर्गत आज तड़के सुबह एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस के अनुसार एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया है। चालक को नींद आने के कारण वाहन का दुर्घटनाग्रस्त होना बताया जा रहा है। इस दुर्घटना में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गभीर घायल बताये जा रहे है।

घटना बागेश्वर गिरेछीना मोटर मार्ग में नैलगाड के समीप हुई है। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग नजदीकी मेले में व्यापार करने के लिए जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप संख्या यूके- 018- सीए-6994 बागेश्वर-गिरेछीना मार्ग स्थित नैलगाड़ के पास गहरी खाई में गिर गई। चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन असंतुलित हो गया।इस हादसे में इरशाद अहमद, असलम व साजिद की मौत हो गई। जबकि जेहरान खान, आकाश, सुलेमान घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि सभी लोग रामपुर जिले के स्वार निवासी हैं। वह बेरीनाग में आयोजत होने वाले मेले में शामिल होने जा रहे थे। चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement