Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को ईडी की अलग-अलग जगह पर रेड मारी है। यूकेएसएसएससी पेपर लीक घोटाले को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है। घोटाले में शामिल आरोपियों के घरों में ईडी की टीमें मौजूद हैं। कार्रवाई जारी रही हैं।
घोटाले से कमाया पैसा हवाला के जरिए भी लगाया था। प्रदेश के कई जिलों में ईडी की टीम कार्रवाई कर रही है। देहरादून के दशमेश विहार में हाकम सिंह रावत की प्रॉपर्टी है।
पेपर लीक मामले में ईडी की टीम ने जसपुर के मौहल्ला जुलाहान व हाल मानुपर रोड प्रकाश रेजीडेंसी निवासी संदीप शर्मा के आवास पर सम्पत्ति की जांच हेतु कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने परिवार से जरूरी जानकारी भी इकट्ठा की।