Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी हिंसा के 10 और उपद्रवी गिरफ्तार, आरोपियों से पीएसी से लूटे कारतूस बरामद

हल्द्वानी। हल्द्वानी के थाना बनभूलपुरा में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने आज 10 और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि पकड़े गए उपद्रवियों में तस्लीम कुरैशी पुत्र साबिर कुरेशी उम्र 25 वर्ष निवासी मलिक का बगीचा, वार्ड नं0-31, थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल। (नामजद), वसीम सिद्दीकी उर्फ हप्पा पुत्र अनीश अहमद उम्र 38 वर्ष निवासी ला०नं0-18, वार्ड नं0-24, कारी बाबा मदरसा के पास, थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल, (नामजद), मौ० शुऐब पुत्र सईद अहमद उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ला0नं0-14 गफ्फारी मस्जिद के पीछे पाकड के पेड के पास थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल, अभियुक्त के कब्जे से पीएसी जवान से लूटे गये 02 अदद जिन्दा कारतूस (एसएलआर 7.62 एमएम) बरामद हुए।
इसके अलावा अनस पुत्र यासीन निवासी लाइन न0-16, बनभूलपुरा , अयान पुत्र अकील अहमद उम्र-19 वर्ष, निवासी लाइन न० 16, आजाद नगर, बनभूलपुरा, अरबाज पुत्र हसीन अहमद उम्र 20 वर्ष निवासी ला०नं0-17, शराफत अण्डे वाली गली थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल, अभियुक्त अरबाज द्वारा पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त शहजाद /फैजान को पैट्रोल बम बनाने के लिए पैट्रोल उपलब्ध कराया गया था,।आरोपी अरबाज के घर से 02 जरकीनों में लगभग 09 लीटर पैट्रोल बरामद किया गया, शहराज हुसैन पुत्र अशफाक हुसैन, उम्र-29 वर्ष निवासी नई बस्ती निकट नमरा मैरिज हॉल के पास थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल, मौ० वसीम पुत्र अब्दुल गफ्फार उम्र 35 वर्ष निवासी नई बस्ती निकट ताज मस्जिद के पास थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल, नाजिम पुत्र मो० उमर निवासी- नई बस्ती बनभूलपुरा उम्र- 30 वर्ष, मो० उजैर पुत्र मो० तुफैल निवासी- लाईन न० -11 आजादनगर उम्र- 23 वर्ष शामिल है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›