Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
20 देशों के 100 मेहमान मंगलवार पहुंचेंगे रामनगर

28, 29 व 30 मार्च को रामनगर में ही-20 सम्मेलन, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत कई मुद्दों पर होगा मंथन

रामनगर- रामनगर में होने जा रहे जी-20 सम्मेलन को मंगलवार की देर शाम तक बीस देशों के करीब 100 प्रतिनिधि ढिकुली के ताज रिजॉर्ट पहुंच जाएंगे। प्रतिनिधियों को पंतनगर से ढिकुली तक लाए जाने वाले रूटों को जीरो जोन बनाया गया है। इन मेहमानों की सुरक्षा में यूएसनगर में 15 सौ और रामनगर में एक हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इस क्रम में पंतनगर एयरपोर्ट से रामनगर के क्षेत्र को छह जोन-15 सेक्टर में बांटा है।
ढिकुली के ताज रिजॉर्ट में 28, 29 व 30 मार्च को बीस देशों के विशेषज्ञ पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत कई मुद्दों पर मंथन करेंगे। इस सम्मेलन में अलग-अलग देशों से लगभग 70 मेहमान आने की संभावना है, जबकि भारत से 30 वैज्ञानिकों के भी सम्मेलन में शामिल होने की बात कही जा रही है। आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि मेहमानों के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›