Connect with us

उत्तराखण्ड

रुड़की में टैंक से दबकर पौड़ी का जवान शहीद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रूड़की/हरिद्वार- रेलवे स्टेशन पर टैंक से दबकर सेना की 67 इंजीनियरिंग यूनिट का जवान शहीद हो गया। जवान शिवचरण सिंह पौड़ी के जयहरीखाल क्षेत्र के सुरमाड़ी मल्ली गांव के रहने वाले थे।
सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर महेश जोशी ने बताया कि बीईजी सेंटर, रुड़की में तैनात शिवचरण सिंह नेगी (35) पुत्र गोविंद सिंह नेगी रविवार को अपने साथियों के साथ ट्रेन से टैंक उतारने के लिए ढंडेरा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। दोपहर करीब एक बजे ट्रेन से उतारने के दौरान टैंक फिसल गया। शिवचरण सिंह उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी सैनिक उन्हें लेकर सेना के अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने शिवचरण को मृत घोषित कर दिया। बीईजी सेंटर रुड़की में जवान के पद पर तैनात शिवचरण की हादसे में मृत्यु होने की सूचना सूबेदार पंकज राणा की ओर से दी गई थी। जवान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी के नौताड़ तोक, केदारनाथ मार्ग पर भीमबली और जागेश्वर में बादल फटा, भारी तबाही, देखिए वीडियो
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement