Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू

रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। 12वीं की सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक हिंदी और कृषि हिंदी का पेपर होगा, जबकि 10वीं का हिंदुस्तानी संगीत एवं टंकण की परीक्षा होगी।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, परीक्षा को लेकर विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 1,228 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो लाख 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। शिक्षा निदेशक ने कहा, परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक अपने पास पर्स और मोबाइल नहीं रख सकेंगे।
विभाग की ओर से इसे प्रतिबंधित किया गया है। बताया, परीक्षा केंद्रों से हर दिन उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए 13 मुख्य और 26 उप संकलन केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें हर दिन परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाएं जमा की जाएंगी। परीक्षाएं 16 मार्च 2024 तक आयोजित होंगी। 

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›