Report by : CWN Desk
Published at :
टॉपर समेत 120 दरोगा विजिलेंस के रडार पर

20 दारोगाओं के निलंबन के बाद 2015 के दारोगाओं की बढ़ी मुश्किल
देहरादून
। दारोगा भर्ती घोटाले की विजिलेंस जांच रिपोर्ट पर 20 दरोगाओं के निलंबन के बाद वर्ष 2015 बैच के 120 दारोगा जांच के दायरे में आ गए हैं। इनमें टापर भी शामिल हैं। अधिकतर दारोगा कुमाऊं मंडल के अलग अलग जिलों में तैनाती हैं।

अधिकतर दरोगा कुमाऊं रीजन में तैनात

टॉपर समेत 120 दरोगा विजिलेंस के रडार पर


एसटीएफ ने वर्ष 2015 में हुए दारोगा भर्ती में घोटाले की जांच करते हुए सभी दारोगाओं का रिकार्ड खंगाले। इस मामले में विजिलेंस की रिपोर्ट पर मुख्यालय ने 20 दरोगाओं को निलंबित कर दिया। इसी बैच के 120 दरोगाओं की कुंडली भी विजिलेंस ने खंगालनी शुरू कर दी है। दारोगा भर्ती में टापर भी रड़ार पर हैं। सूत्रों के मुताबिक टापरों से जांच शुरू की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›