Report by : कालू वर्मा
Published at :
टिहरी के पाली गांव में कार दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर 3 को बचाया

देहरादून। 18 जनवरी 2023 को देर रात्रि पुलिस चौकी कोटि कॉलोनी द्वारा अवगत कराया गया कि चम्बा से 05 किमी आगे पाली गांव के पास एक कार अनियंत्रित होने से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

टिहरी के पाली गांव में कार दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर 3 को बचाया

उक्त सूचना पर पोस्ट कोटि कॉलोनी से SDRF टीम HC पंकज खरोला के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त कार वाहन संख्या (UK10A 1797) में 03 लोग सवार थे जो अभी कार में ही है।

रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल खाई में उतरकर वाहन तक अपनी पहुँच बनाई व तीनों घायलों को पूरी सुरक्षा के साथ स्ट्रैचर द्वारा मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।

घायलों का विवरण:-

  1. दान सिंह पुत्र श्री सूरज सिंह, धरासू उत्तरकाशी।
  2. रणवीर सिंह पुत्र श्री जीत सिंह, उत्तरकाशी।
  3. महेश पुत्र श्री रमन, बड़ोदरा, गुजरात।
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›