Report by : CWN Desk
Published at :
बारिश के चलते मलवा गिरने से 2 खड़ी गाड़ियां क्षतिग्रस्त

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल में बारिश के चलते भवाली रोड में मलवा गिरने से 2 खड़ी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत ये रही कि पार्क की गई गाड़ियों में किसी के नहीं होने से किसी की जान का कोई नुकसान नहीं हुआ।

बारिश के चलते मलवा गिरने से 2 खड़ी गाड़ियां क्षतिग्रस्त

रुक रुक कर हो रही बारिश भूस्खलन की घटनाओं को बढ़ावा दे रही

नैनीताल से भवाली जाने वाली रोड में कैंट बोर्ड के समीप अचानक मलुवा आ गया। मलुवे की चपेट में वहां खड़ी दो गाड़ियां आ गई जो छतिग्रस्त हो गई। सड़क से लगी रिटेनिंग वॉल का एक हिस्सा भी गाड़ियों पर गिर गया। कैंट क्षेत्र की सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा देररात की बरसात में भर भराकर गिर गया। सड़क किनारे खड़ी इको स्पोर्ट और आई 10 गाड़ी इसकी जद में आ गई। गाड़ियां, भूपेंद्र सिंह की आई10 और अमित जोशी की इको स्पोर्ट्स बताई जा रही है। दोपहर लगभग 2:30 बजे हुए इस हादसे में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। मौसम विभाग ने नैनीताल के लिए अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार शाम से ही नैनीताल और आसपास के क्षेत्र में रुक रुक कर बरसात हो रही है, जिसने भूस्खलन की घटनाओं की चिंता बढ़ा दी है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रसाशन ने भी जनता से सावधानी बरतने की अपील की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›