Report by : CWN Desk
Published at :
भवाली रोड पर गुलदार के घुरड़ के पीछे दौड़ने का वीडियो वायरल, आप भी देखिए

कमल जगाती

नैनीताल। तेज बरसात के बीच एक गुलदार के घुरड़ के पीछे दौड़ने का वीडियो बना है। अलूखेत के पड़ाव क्षेत्र में रविवार सवेरे बनाया गया वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
नैनीताल से तीन किलोमीटर दूर भवाली रोड से लगे अलूखेत क्षेत्र का एक वीडियो तेजी से सोशियल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि तेज बरसात के दौरान रोड से लगे जंगल में एक गुलदार घात लगाए बैठा है। वीडियो में आगे एक हिरन प्रजाति का घुरड़ भी दिखा। घुरड़ को दबोचने के लिए गुलदार ने उसका पीछा शुरू कर दिया। देखते ही देखते तेज रफ्तार वाले दोनों वन्यजीव नजरों से ओझल हो गए। वीडियो को किसी राहगीर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। अलूखेत के पड़ाव क्षेत्र में बनाया वीडियो आज सवेरे का बताया जा रहा है जिसे किसी वाहन चालक ने घर लौटते समय अपने मोबाइल में कैद कर लिए। इस क्षेत्र में घुरड़ और गुलदार बहुतायत में पाए जाते हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›