Report by : CWN Desk
Published at :

रामनगर। आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक व्यक्ति रामनगर के पास कोसी नदी में डूब गया है, जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटनास्थल पर पहुँचकर संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की गयी परन्तु उक्त व्यक्ति का कुछ पता नही चल पाया।
आज दिनाँक 03 जुलाई को SDRF टीम द्वारा पुनः लगातार सर्चिंग के दौरान डूबे हुये व्यक्ति के शव को कोसी बैराज से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक व्यक्ति का नाम, श्री निहाल पुत्र श्री हरीश राम निवासी – चोरपानी रामनगर