Connect with us

नैनीताल

2024 चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे: कोश्यारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बोले- उत्तराखंड के खिलाड़ी राज्य का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर रौशन कर रहे हैं

(कमल जगाती)
नैनीताल।
उत्तराखण्ड में नैनीताल के डी.एस.ए.मैदान में पहुँचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत कोश्यारी ने कहा की उत्तराखंड के खिलाड़ी राज्य का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर रौशन कर रहे हैं, हमारे राज्य में खिलाड़ियों के लिए अपार संभावनाएं है। भगत दा ने मैदान में मौजूद खिलाड़ियों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर में अवैध असलहों की फैक्ट्री पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार


नैनीताल के डी.एस.ए.मैदान में महाराष्ट्र के  यूनाइटेड स्पोर्ट्स नवी मुम्बई ने नैनी ताल के फ्लैट्स मैदान में अपनी एक दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की। लॉन टैनिस बॉल से खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र से 6 टीमें नैनीताल पहुँची। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत कोश्यारी बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे, जहाँ उन्होंने आयोजकों और सभी खिलाड़ियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कोश्यारी ने इस दौरान मैदान में मौजूद स्थानीय खिलाड़ियों के साथ फोटो भी खिंचवाई। भगत दा ने कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ी राज्य का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर रैशन कर रहे हैं। कहा की राज्य में खिलाड़ियों के लिए आपार संभावनाए हैं जिसका फायदा खिलाड़ियों को मिल रहा है। राजनीतिक होते हुए कोश्यारी ने कहा कि अगर भाजपा का केंद्र प्रबंधन उन्हें कहेगा तो वो 2024 के चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हाय रे गर्मी...उत्तर भारत में आग उगल रहा सूरज, गर्मी का रिकार्ड टूटा, उत्तराखंड में 41 तो देशभर में कई शहरों में 45 के पार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement