Report by : CWN Desk
Published at :
फर्म स्वामी की मौत के बाद फर्जी दस्तावेजों से 27 लाख का घपला, सात लोगों के खिलाफ मुकदमा

आरोपी पीड़ित परिवार को दे रहे धमकियां, देहरादून डोईवाला का मामला
डोईवाला। देहरादून निवासी एक महिला ने डोईवाला के सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।
कोतवाली के वरिष्ठ में उपनिरीक्षक राकेश शाह ने बताया कि गंगोत्री विहार कैनाल रोड राजपुर देहरादून निवासी रश्मि शर्मा ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि डोईवाला के सात लोगों ने साजिश के तहत उनके पति की मृत्यु के पश्चात उनकी फर्म व सरकारी दस्तावेजों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर 27 लाख रुपए की अवैध वसूली की है और यह लोग उनके परिवार को लगातार धमकियां दे रहे हैं। जिससे कि उन्हें जान माल का खतरा बना हुआ है।
उन्होंने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है की तेलीवाला निवासी नासिर हुसैन व उसके सहयोगी मुकेश शर्मा ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके पति की मृत्यु के बाद फर्म के पैसे हड़पने की योजना बनाई। साथ ही योगेश कुमार नाम के मजदूर की मौत के बाद उसकी जान की कीमत दो लाख रुपये लगाकर भी इनके माध्यम से फर्म से ली गई है। जबकि योगेश कुमार के परिवार को यह रकम नहीं दी गई। इन सभी की ओर से फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए।
उन्होंने कहा कि फर्म की जीएसटी में भी उनके पति की मृत्यु के बाद उन्हें बिना बताए मुकेश शर्मा का नाम जुड़वाया गया और सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर फर्म रजिस्टर के यहां पर फर्म की डीड में छेड़छाड़ की गई। साथ ही नासिर हुसैन उसके सहयोगियों ने फर्म के फर्जी दस्तावेज बनाकर फर्म को कुछ प्रोजेक्ट को सरेंडर कर दिया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›