Report by : gulabsingh
Published at :

डीडीहाट। विद्या सागर पब्लिक स्कूल डीडीहाट (CBSE affiliated) के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी मेधा का परिचय दिया है।

स्कूल की ओर से जारी परिणाम के अनुसार:

  • तनवी शर्मा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।
  • नमन सिंह ने 88 प्रतिशत अंक हासिल किए।
  • गोदावरी बोरा ने 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

स्कूल प्रबंधक डॉ रेनू भंडारी कार्की ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिश्रम, अध्यापकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की है।

विद्या सागर पब्लिक स्कूल डीडीहाट के प्रधानाचार्य बेबी टोलिया ने कहा, “हमारे विद्यार्थी लगातार बेहतरीन परिणाम ला रहे हैं, जो स्कूल की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है।”

प्रबन्धक अभिनंदन! 🎉
तनवी शर्मा, नमन सिंह और गोदावरी बोरा — आपको बहुत-बहुत बधाई। भविष्य में और भी बड़ी सफलताएं हासिल करें।

विद्या सागर पब्लिक स्कूल डीडीहाट परिवार गर्व के साथ इन उपलब्धियों को साझा कर रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›