Connect with us

जल -जंगल -जमीन

ग्राम पंचायत हाट थर्प में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता जन-जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

डीडीहाट। ग्राम पंचायत हाट थर्प में आज ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता एवं जन-जागरूकता को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री की मुहिम तिरंगा यात्रा के साथ स्वच्छता और राष्ट्रप्रेम का संदेश भी दिया।


कार्यक्रम की शुरुआत में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर स्वच्छता, राष्ट्रप्रेम एवं जिम्मेदार नागरिकता का संदेश दिया। इस दौरान कूड़ामुक्त ग्राम एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दोहराया गया।
विद्या सागर पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ठोस अपशिष्ट के सही प्रबंधन, कचरे के पृथक्करण एवं उचित निस्तारण की जानकारी ग्रामीणों को सरल एवं प्रभावी तरीके से दी गई। ग्रामीणों को घर से ही गीले, सूखे, सैनिटरी एवं अन्य घरेलू अपशिष्ट को अलग-अलग रखने तथा खुले में कूड़ा न फेंकने के लिए प्रेरित किया गया।


विद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने वाले ग्रामीणों तथा छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
ग्राम प्रधान मनोज भंडारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनभागीदारी के माध्यम से ही स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर गांव का सपना साकार किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान के रूप में उनका संकल्प है कि ग्राम पंचायत हाट थर्प को स्वच्छ एवं कूड़ामुक्त ग्राम बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। इसके लिए पंचायत, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं, बच्चों और प्रत्येक ग्रामीण की सहभागिता आवश्यक है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर, गांव और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखें, कचरे का उचित पृथक्करण एवं निस्तारण करें तथा स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे अपनी दैनिक दिनचर्या और सामूहिक जिम्मेदारी बनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  भवान बने गजार के वन सरपंच


कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी श्रीमती खुशबू पांडे, तहसीलदार श्री रतन गुप्ता, सहायक खंड विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) श्री आनंद स्वरूप ग्वासीकोटी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायती राज) श्री शुभम राज सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। वहीं विधायक बिशन सिंह चुफाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला पंचायत सदस्य बोरागांव श्रीमती कमला चुफाल तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र चुफाल सहित अनेक गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विकासखंड कार्यालय से सहायक खंड विकास अधिकारी आनंद स्वरूप ग्वासीकोटी, एडीओ पंचायत शुभम राज, डीपीओ मनरेगा हरीश सेकरियाल, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रविमोहन पोखरिया, ग्राम विकास अधिकारी मनोज बनकोटी, जेई मनरेगा, जेई पंचायत, एनआरएलएम एवं रीप स्टाफ उपस्थित रहे।
तहसील प्रशासन की ओर से एसडीएम श्रीमती खुशबू पांडे, तहसीलदार रतन गुप्ता सहित तहसील के समस्त कार्मिकों ने सहभागिता की। राजस्व विभाग के लेखपाल एवं कर्मचारी, पशुधन विभाग, पुलिस विभाग, पीआरडी जवान तथा फायर ब्रिगेड के जवान भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल हुए।
विभिन्न रेखीय विभागों से पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमल पंत, आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलवंत मेहरा, आयुष्मान आरोग्य से डॉ. अतुल बडोनी सहित उद्यान विभाग, कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग, जल संस्थान, जल निगम, पीएमजीएसवाई, आरडब्ल्यूडी एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आज देहरादून में लगेगा दरबार


डीडीहाट विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों से पहुंचे ग्राम प्रधानों तथा थाना डीडीहाट के पुलिसकर्मियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जिम्मेदार नागरिकता के प्रति सामूहिक जागरूकता का एक प्रभावशाली संदेश दिया।
हमारा संकल्प — स्वच्छ एवं कूड़ामुक्त ग्राम।
स्वच्छ ग्राम • स्वस्थ ग्राम • सुंदर ग्राम
हाट थर्प — हमारा गांव, हमारी जिम्मेदारी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement