Connect with us

उत्तराखण्ड

ग्राम पंचायत हाट थर्प में वर्ष 2026-27 की खुली बैठक सम्पन्न, प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र चयनित।

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ग्राम पंचायत हाट थर्प में ग्राम सभा की खुली बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्रता के आधार पर सभी 20 लाभार्थियों का चयन कर ग्राम सभा द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया। साथ ही VB GRAM G एवं GPDP (ग्राम पंचायत विकास योजना) 2026-27 के अंतर्गत ग्राम पंचायत के समग्र विकास हेतु विस्तृत चर्चा की गई।

ग्रामीणों से प्राप्त सुझावों के आधार पर आगामी विकास कार्यों की प्राथमिकताएं निर्धारित करते हुए कार्ययोजना तैयार की गई। इसमें दूरस्थ तोकों के विकास, सड़क, पेयजल, सिंचाई, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आजीविका संवर्धन से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों को शामिल किया गया। साथ ही पशुपालकों एवं मत्स्य पालन में रुचि रखने वाले किसानों का चिन्हीकरण कर उन्हें विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

यह भी पढ़ें 👉  लाठीचार्ज के विरोध में पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा बैठे धरने पर

बैठक में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं, जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन आदि पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा पात्र लाभार्थियों का चयन कर आवश्यक कार्यवाही हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया।

बैठक के दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी श्री रवि मोहन पोखरिया द्वारा GPDP 2026-27 की कार्ययोजना तैयार कर ग्राम सभा के समक्ष प्रस्तुत की गई। वहीं ग्राम विकास अधिकारी श्री मनोज बनकोटी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना एवं VB GRAM G के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों एवं कार्ययोजना पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम पंचायत हाट थर्प में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता जन-जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन

बैठक के समापन के उपरांत ग्राम पंचायत द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को अपने घरों एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने, गीले एवं सूखे कूड़े को अलग-अलग रखने, कूड़ेदान का उपयोग करने तथा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनोज भंडारी ने सभी ग्रामवासियों का सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम का समग्र विकास तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक विकास कार्यों एवं जनहित अभियानों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होंने भविष्य में भी ग्राम विकास एवं स्वच्छता अभियानों में इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement