हरिद्वार

सिडकुल में सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिला समेत 3 गिरफ्तार

जिस्मफरोधी के धंधे की सरगना महिला फरार, पुलिस के हत्थे चढ़ी महिलाएं लंबे समय से जिस्मफरोशी के धंधे में थी लिप्त
हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने गांव हेतमपुर में जिस्मफरोशी के धंधे का भंड़ाफोड़ करते हुए दो महिलाओं और एक ग्राहक को दबोच लिया। जबकि जिस्मफरोधी के धंधे की सरगना महिला फरार होने में कामयाब रही। पुलिस के हत्थे चढ़ी महिलाएं लंबे समय से जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त है। सीओ सदर की तरफ से आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार देर शाम सीओ सदर स्वप्निल मुयाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने हेत्तमपुर में एक घर में छापा मारा। पुलिस टीम के पहुंचने पर घर से निकल रही एक महिला फरार होने में कामयाब रही। जबकि टीम ने घर के अंदर मौजूद दो महिलाओं और एक ग्राहक को दबोच लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम अनिता पत्नी राजू निवासी रोशनपुरी रावली महदूद, जायरा पुत्री नियाज निवासी सलेम डाबरी शिवपुरी जिला लुधियाना पंजाब हाल निवासी कस्बा बहादराबाद और ग्राहक ने अपना नाम शीतल सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी मोहल्ला खुशहालपुर थाना बाजपुर ऊधमसिंह नगर हाल निवासी सुमननगर रानीपुर बताया। एसपी सिटी ने बताया कि मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई है। पूछताछ में सामने आया कि फरार हुई महिला का नाम आशा पुत्री हुकम सिंह निवासी ग्राम मंजीपुरा थाना धामपुर जिला बिजनौर यूपी हाल निवासी हेत्तमपुर है, जो जिस्मफरोशी के धंधे का संचालन करती है।

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी