Report by : CWN Desk
Published at :
स्टाक मार्केट में निवेश का झांसा देकर 65 लाख रुपये ठगी करने वाले 3 साइबर ठग राजस्थान से गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने स्टाक मार्केट में निवेश करने का झांसा देकर 65 लाख रुपये ठगी करने वाले साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के तीन सदस्यों को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपितों की पहचान मनोज गुज्जर निवासी ग्राम फतेहपुर थाना शाहपुर भीलवाड़ा राजस्थान, ओमप्रकाश कुमावत उर्फ हिमांशु निवासी ग्राम गणेशपुरा, थाना शाहपुरा भिलवाड़ा राजस्थान और रईस खान निवासी ग्राम बोरेड़ा तहसील शाहपुरा थाना शाहपुरा भीलवाड़ा राजस्थान के रूप में हुई है।
जांच में पता चला है कि ठगों ने देशभर में करीब तीन करोड़ रुपये की ठगी की है, और तीनों के विरुद्ध आंध्र प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बंगाल, तेलंगाना, दिल्ली, गुजारत, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडू, त्रिपुरा और उत्तराखंड में राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर 74 शिकायतें हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›