Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए चार प्रतिशत खेल कोटा जल्द ही दोबारा लागू होगा: धामी

राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव के प्रचार में जनसभाएं करेंगे
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब विभिन्न राज्यों के चुनाव प्रचार में भाजपा के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगे। पार्टी ने उन्हें राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में प्रचार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में मतांतरण के विरुद्ध देश का सख्त कानून बनाया। इसके बाद वर्ष 2022 में उनके नेतृत्व में लड़े गए विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला। इसके बाद चंपावत और बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा जीत दर्ज कर चुकी है। युवा मुख्यमंत्री के रूप में अपनी दूसरी पारी में उन्होंने कड़ा नकल विरोधी कानून बनाकर भर्ती परीक्षाओं की शुचिता की दिशा में ठोस पहल की। समान नागरिक संहिता बनाने की दिशा में उनके नेतृत्व में उत्तराखंड ने मजबूती से कदम आगे बढ़ाए हैं।
मुख्यमंत्री धामी अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड को सशक्त बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारने में जुटे हैं। इस दृष्टि से भी धामी सरकार ने कई नए कदम बढ़ाए हैं। चारधाम यात्रा व कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या प्रदेश में रिकार्ड बना चुकी है। यात्रा प्रबंधन के लिए धामी ने ठोस रोडमैप के आधार पर कार्य किया। अब ऐसे ही निर्णयों के आधार पर बनी मुख्यमंत्री धामी की छवि को भाजपा भी अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों में भुनाने जा रही है। मुख्यमंत्री धामी अगले माह नवंबर में लगभग पांच दिनों तक राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा के पक्ष में चुनावी रैलियों और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।  

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›