Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में 32 वर्षीय युवक फंदे पर लटका मिला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। (कमल जगाती)। अज्ञात कारणों से 32 वर्षीय अक्षय पालीवाल ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम की तैयारी कर रही है।
तल्लीताल के मे-विला क्षेत्र में पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक ने फांसी लगा ली है। युवक के घरवाले इनदिनों असम गए हुए हैं। अक्षय का कमरा बीते दिनों से बंद था और आज घर के ऊपरी हिस्से से देखने पर अक्षय रस्सी के सहारे छत से लटका दिखा। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची तल्लीताल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। अक्षय के इस आत्मघाती कदम उठाने के पीछे का कारण पता नहीं चल सका और न ही उसके घटना को अंजाम देने का समय पता चल सका है। पुलिस अब पंचनामा भरकर पोस्ट मोर्टेम करने की तैयारी कर रही है। थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोरा ने बताया कि प्रथम दृष्टीय मामला आत्महत्या का लग रहा है। घटना के समय और कारणों का पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा, गौला, नंधौर, कोसी और दाबका नदियों में हो रहे भूकटाव व बाढ़ से जलभराव पर हाइकोर्ट ने मांगा जवाब

Select Language

Advertisement