Connect with us

नैनीताल

33 किलो गांजे के साथी इनामी गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पौड़ी मल्ली रसिया महादेव का रहने वाला है आरोपी
रामनगर
। पुलिस ने 33 किलो गांजे के साथ पच्चीस हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर रामनगर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा कायम है।
रविवार को उपनिरीक्षक कश्मीर सिंह, मनोज सिंह अधिकारी व हेड कांस्टेबल हेमन्त सिंह, कांस्टेबल बिजेन्द्र सिंह व गगन भण्डारी गर्जिया क्षेत्र में लोगों को बाघ के बारे में जागरूक कर रहे थे। तभी पनोद नाले के समीप  जंगल किनारे एक व्यक्ति सफेद कट्टों के उपर बैठा दिखाई दिया।
कट्टे के बारे में पूछा गया तो वह घबरा गया। कट्टे को चेक करने पर उसके भीतर गांजा बरामद हुआ। जिस पर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम जगत सिंह चौधरी पुत्र रतन सिंह निवासी सिली मल्ली रसिया महादेव पौड़ी गढ़वाल बताया।
उसने पुलिस को बताया कि वह यहीं पर आकर गांजे को बेचता है। क्योंकि गर्जिया चौकी के पास चेकिंग चलती रहती है। जिस कारण वह  चौकी से पहले ही रुक जाता है। गांजा खरीदने के लिए लोग यहीं पर आकर गांजा खरीद ले जाते हैं। पुलिस ने उसे 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। उस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कुल 25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित है।

यह भी पढ़ें 👉  हुंडई मोटर्स इंडिया देश का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी में: भारतीय शेयर बाजार में नई उछाल की उम्मीद
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement