Connect with us

नैनीताल

वन्य जीवों का रक्षक बीट वॉचर ही बन गया शिकारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हाथी दांत बरामदगी मामले में चौथा आरोपी कालागढ़ वन प्रभाग में बीट वॉचर गिरफ्तार
रामनगर। जिम कॉर्बेट पार्क से हाथी दांत की तस्करी के आरोप में वन विभाग के बीट वॉचर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी कालागढ़ वन प्रभाग में बीट वॉचर था।
कालागढ़ के डीएफओ नीरज शर्मा ने बताया कि 3 दिन पहले रामनगर वन प्रभाग और एसटीएफ ने दो हाथी दांतों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद रविवार को चौथे आरोपी कालागढ़ वन प्रभाग में बीट वॉचर का नाम सामने आया। हाथी दांत कहां से आए इसको लेकर पूछताछ की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले शुक्रवार की रात रामनगर वन प्रभाग की टीम ने हाथी दांत के साथ आरोपित धीरेंद्र, वीरेंद्र व राहुल को गिरफ्तार किया था। तभी से टीम मामले की जानकारी जुटा रही थी। इसी क्रम में रविवार को टीम ने कालागढ़ वन प्रभाग के बीट वाचर विनोद ध्यानी को उसके कालागढ़ स्थित घर से पकड़ा है।
बताया कि हाथी दांत का कुछ हिस्सा इसी के पास था। बताया कि विनोद को हाथी दांत कालागढ के जंगल से मिले थे। उसने बेचने को यह दांत धीरेंद्र को दे दिया था। धीरेंद्र पहले कालागढ़ डिवीजन में काम करता था ।

यह भी पढ़ें 👉  कैची धाम मेला 2025: श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पहली बार ATS और SSB की तैनाती

Select Language

Advertisement