Connect with us

नैनीताल

दुग्ध उत्पादकों के लिए खुशखबरी, सहकारी संघ ने दो रुपये दूध मूल्य की वृद्धि

Published

on

खबर शेयर करें 👉

29 हजार दुग्ध उत्पादकों को होगा फायदा, नैनीताल सहकारी संघ की सामान्य निकाय बैठक के बाद हुआ निर्णय
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के सामान्य निकाय बैठक में लिए गए निर्णय के बाद नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने अपने दूध उत्पादकों को दो रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मूल्य वृद्धि की घोषणा की है। मूल्य वृद्धि की घोषणा करते हुए नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश वरा ने बताया कि 9 फरवरी से 29000 दूध उत्पादकों को इस दूध मूल्य वृद्धि का फायदा होगा।
उन्होंने बताया कि यह निर्णय बोर्ड बैठक में लिये गये निर्णय के बाद लिया गया है । गौरतलब है कि नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ प्रतिदिन एक लाख पांच हजार लीटर दूध की दूध उत्पादकों से खरीद करता है जो पहले ₹41 प्रति लीटर के हिसाब से खरीदता था अब वह ₹43 प्रति लीटर के हिसाब से दुग्ध उत्पादकों से दूध खरीदेगा ।।

Select Language

Advertisement