Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में 4 चरणों मे बनेगी 50.42 किलोमीटर की रिंग रोड

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लामाचौड़ से लेकर फुटकुआं गन्ना सेंटर तक पहला और गन्ना सेंटर से मोटाहल्दू तक होगा दूसरा चरण

हल्द्वानी। शहर में ट्रैफिक का लोड कम करने और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए हल्द्वानी शहर में रिंग रोड बनाए जाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज पांडेय ने सर्किट हाउस में रिंग रोड को लेकर समीक्षा बैठक ली। विभाग के अधिकारियों को सेक्टर 1 और सेक्टर 4 में कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।
हल्द्वानी शहर के चारों तरफ 50.42 किलोमीटर की रिंग रोड प्रस्तावित है। जिसे 4 सेक्टर में बांटा गया है। पहले सेक्टर में लामाचौड़ से लेकर फुटकुआं गन्ना सेंटर तक प्रस्तावित है। दूसरे सेक्टर में गन्ना सेंटर से मोटाहल्दू तक निर्माण कार्य किया जाना है। जबकि तीसरे सेक्टर में मोटाहल्दू से खेड़ा गौलापर होते हुए नरीमन काठगोदाम तक रिंग रोड बननी है।
चौथा सेक्टर नरीमन चौराहे से गुलाब घाटी होते हुए ब्यूरा पनियाली होते हुए फतेहपुर के पास तक कार्य किया जाना है। डॉ. पांडे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पहले और चौथे सेक्टर के निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए भूमि अधिग्रहण व वन भूमि हस्तांतरण सहित अन्य विभागीय कार्यों को समय से पूरा किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी वंदना, एडीएम पीआर चौहान, ईई लोनिवि अशोक चौधरी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Select Language

Advertisement