Report by : CWN Desk
Published at :
दो शव और दो घायल निकाले, बचाव कार्य जारी
लखनऊ। लखनऊ के वजीर हसन रोड पर मंगलवार शाम 4 मंजिला अपार्टमेंट ताश के पत्तों की तरह ढह गया। इमारत में 12 फ्लैट बताए जा रहे हैं। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। दो शवों और दो घायलों को बाहर निकाले जाने की खबर है।
हादसे के वक्त वहां मरम्मत कार्य चल रहा था। सूचना राहत एवं बचाव दल पहुंच गया है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें राहत एवं बचाव में जुटी हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया है।