Connect with us

नई दिल्ली

गांव में दिखा रहा था दबंगई, पुलिस ने सिखाया सबक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। (दन्या)। गाली- गलौज व अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर दन्या पुलिस ने ननौली के एक व्यक्ति को सीआरपीसी की धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया है। प्राप्त सूचना के मुताबिक थाना दन्या में डायल न. 112 से सूचना मिली कि ननौली में उमेश चंद्र उपाध्याय ग्रामीणों के लिए जोर जोर से गाली गलौच कर रहा है तथा समझाने पर भी लडाई झगड़े पर उतारू है, जिससे गांव में शांति भंग हो रही है।
सूचना मिलने पर दन्या पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया, पर वह नही माना। गांव में शांति भंग की आशंका को देख पुलिस ने धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement