Report by : CWN Desk
Published at :
4 फोन झपटमार गिरफ्तार, दो दर्जन मोबाइल फोन बरामद

सीओ वंदना वर्मा ने किया खुलासा

काशीपुर । पुलिस ने 4 मोबाइल झपटमारों को गिरफ्तार कर उनसे 2 दर्जन मोबाइल बरामद किये हैं।
मामले का खुलासा करते हुए सीओ वंदना वर्मा ने बताया शहर में पिछले कुछ दिनों से हो रही मोबाईल झपटमारी के संबंध में नावेद पुत्र हयात सैफी निवासी मौ. पक्काकोट, काशीपुर, सौरभ सिंह बिष्ट पुत्र जगत सिंह निवासी प्रभात कालोनी, काशीपुर तथा यश चैहान पुत्र मनोज कुमार निवासी ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद की तहरीर पर मोबाइल झपटमारी के अभियोग पंजीकृत किये गये थे। इसी प्रकार की मोबाईल झपटमारी के दो अभियोग थाना आईटीआई में भी पंजीकृत हुये थे।

4 फोन झपटमार गिरफ्तार, दो दर्जन मोबाइल फोन बरामद

विगत कुछ समय से अचानक मोबाईल झपटमारी के गैंग के सक्रिय होने पर उक्त अपराध को गंभीरता से लेते हुये घटना के अनावरण हेतु एसएसपी डाॅ. मंजूनाथ टीसी के आदेश पर एसपी काशीपुर अभय सिंह व सीओ वंदना वर्मा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में कटोराताल पुलिस चैकी इंचार्ज नवीन तथा एसओजी काशीपुर प्रभारी ललित बिष्ट की टीमों को लगाया गया था। उक्त टीमों द्वारा कड़ी सुरागरसी पतारसी, सर्विलांस तथा करीब 90-100 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद दिनांक 15-1-2023 को दौरान चैकिंग नया ढेला पुल के पास से दो मोटर साईकिलों पर सवार 4 लोगों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शक होने पर रोका तो उनके कब्जे से लूटे हुये दो मोबाईल फोन बरामद हुये।पुलिस द्वारा जब उनसे सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि हम चारों दोस्त हैं तथा अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिये अक्सर संडे मार्केट, गिरीताल, द्रोणासागर, आवास विकास, लोकल मार्केट व सुनसान एरिया में सांझ ढलते समय झपट मारकर खासतौर पर ऐसी महिलाओं, बुजुर्गो एवं अकेले चल रहे व्यक्ति जोकि मोबाईल फोन पर बात करते हुये जा रहे होते हैं, के मोबाईल फोन छीनकर रफूचक्कर हो जाते हैं। हमें कोई पहचान न पाये इसिलिये हम सांझ ढलते समय मोबाईल झपटमारी करते हैं तथा जिस बाइक का हम प्रयोग करते हैं हमने उसकी नंबर प्लेट निकाल रखी है और झपटमारी से छीने हुये मोबाईलों को हम दूरदराज के इलाकों में सस्ते रेटों में या मोबाईल पार्ट्स में अलग-अलग करके बेच देते हैं। हम लोग साथ मिलकर मोबाईल छीनते हैं तथा हमें यह भी जानकारी है कि लोग मोबाईल छीनने की शिकायत कम ही दर्ज कराते हैं और हम लोग छीने हुये मोबाईलों को तीन चार महीने स्विच ऑफ रखते हैं और उसके बाद मोबाईलों के अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर लोगों को अपनी मजबूरी का वास्ता देकर सस्ते में बेच देते हैं।उन्होंने बताया कि आज चूंकि संडे मार्केट है तथा थोड़ा अंधेरा होने पर हमारा प्लान कुछ मोबाईल छीनने का था इसीलिये हम चारों दोस्त जा रहे थे। गले में सफेद रंग के शाॅल के संबंध में पूछने पर बताया कि हम लोग मोबाईल फोन का प्रयोग नहीं करते हैं तथा पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति के गले में शाॅल इस लिये डालते हैं ताकि दूर से एक दूसरे पर नजर रख सकें। ये हमने पहचान का एक खास तरीका बनाया हुआ है।
सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि अभियुक्तगणों को उनके जुर्म धारा 34/392/411भादवि से अवगत कराकर गिरफ्तार किया गया तथा थाने पर लाकर विस्तृत पूछताछ की गई तो उनके द्वारा पिछले काफी दिनों से छीने हुये फोनों को अपने साथी मंदीप के घर पर छुपाकर रखना तथा अपनी निशानदेही पर बरामद करना बताया। जिस पर अभियुक्तो की निशानदेही पर मंदीप के घर से थाना काशीपुर व आईटीआई थाना क्षेत्र से लूटे हुये कुल 22 मोबाईल फोन बरामद किये गये। अभियुक्तगणों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1- सुंधाशु कुमार पुत्र विजय कुमार (उम्र 20 वर्ष) निवासी निकट बांसोवाला मंदिर, जसपुर खुर्द, काशीपुर।
2- अयान पुत्र मौ. जावेद (उम्र 21 वर्ष) निवासी कोर्ट तिराहा, जसपुर खुर्द, काशीपुर।
3- मंदीप सिंह पुत्र करन सिंह (उम्र करीब 19 वर्ष) निवासी गढवाल सभा, निकट रुद्राक्ष गार्डन, काशीपुर।
4- शादाब उर्फ सत्तू पुत्र शाकिर (उम्र 21 वर्ष) निवासी नीझड़ा, काशीपुर।
पुलिस टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई नवीन बुधानी, ललित बिष्ट, संतोष देवरानी, अशोक कांडपाल, धीरेंद्र परिवार, कां. प्रेम कनवाल, दीपक कठैत, विनय कुमार, गिरीश मठपाल, ईश्वर सिंह, सुरेंद्र सिंह, गौरव सनवाल तथा ऋचा तिवारी शामिल थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›