Connect with us

नई दिल्ली

पटवारी पेपर लीक में एसआईटी को पहली सफलता, क्या बोले एसएसपी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पेपर धांधली का एक आरोपी दबोचा, 31 नकलची अभ्यर्थियों की कुंडली तैयार
एसटीएफ 7 लोगों को पहले भेज चुकी है जेल
आरोपियों पर एसआईटी ने लगाई गैंगस्टर

हरिद्वार। पटवारी पेपर लीक मामले में एसआईटी हरिद्वार ने अपनी पहली गिरफ्तार कर ली है। आरोपी सोनू कुमार उर्फ खडकू पुत्र इलमचन्द निवासी पाडली खुशालपुर थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को छुटमलपुर बस
अड्डा सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही रिजॉर्ट से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी संकलन किया जिसमे सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस भी शामिल है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह संजीव दुबे का मौसेरा भाई है। जिसके कहने पर उसने रिजॉर्ट में रुके अभियार्थिओ की निगरानी की थी और इस काम के  उसे 10000 रूपये भी दिए थे। पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने सात आरोपियों को पहले ही जेल भेज दिया है। पेपर लीक मामले में 31 नकलची अभ्यर्थियों की कुंडली तैयार हो चुकी है।
– मेरे द्वारा स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को हेड करने के साथ लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। कोई भी खबर इस प्रकरण में आधिकारिक पुष्टि के बाद ही प्रचार प्रसार करे, ये हमारे युवाओं के भविष्य से जुड़ा। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के है सख्त निर्देश और अब एसआईटी हरिद्वार करेगी सभी का पर्दाफाश। – अजय सिंह एसएसपी हरिद्वार

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने 'फिर एक बार मोदी सरकार' अभियान गीत जारी किया
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement