Connect with us

उधमसिंह नगर

सड़क किनारे आराम कर रही चार महिलाओं को कार चालक ने कुचला, एक महिला की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दो महिलाओं की हालत गंभीर, काशीपुर की घटना, चालक फरार
काशीपुर।। जंगल में लकड़ी बीनकर सड़क किनारे आराम कर रही चार महिलाओं को एक कार चालक कुचलकर फरार हो गया। हादसे में घायल चारों महिलाओं को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
गांव भरतपुर निवासी कुछ महिलाएं पास के ही जंगल से लकड़ी बीनकर गुजर बसर करती हैं। बीते गुरुवार सुबह चार महिलाएं जंगल में लकड़ी बीनने गई थीं। चारों दोपहर करीब ढाई बजे पन्नू फार्म के पास सड़क किनारे लकड़ी की गठरी रखकर आराम कर रहीं थीं। इसी दौरान एक अनियंत्रित कार ने उन्हें कुचल दिया। आनन-फानन में महिलाओं को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम के समय अतरकली (43) पत्नी लाखन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, रामवती पत्नी विनोद और रजनी पत्नी विजेंद्र की हालत नाजुक होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। एसओ कुंडा दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  260 करोड़ की अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी: ईडी की देहरादून और एनसीआर में बड़ी कार्रवाई, बिटकॉइन में किया गया लेनदेन

Select Language

Advertisement