Connect with us

देहरादून

युवती समेत 5 लोगों ने मिलकर युवक का प्राइवेट पार्ट इसलिए काट दिया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून का मामला, आरोपी युवक के मकान में पहले किराए पर रहते थे, मुकदमा दर्ज

देहरादून। वसंत विहार क्षेत्र में युवती समेत पांच लोगों ने एक युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। आरोपी पहले पीड़ित के यहां किराए के मकान पर रहते थे। आरोप है कि आरोपियों ने मकान मालिक के बेटे को नशे के इंजेक्शन मि लत लगा दी। नशे में उससे कोरे कागज पर आरोपियों से 80 लाख रुपये उधार लेने के हस्ताक्षर भी करवा लिए। अब उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। पीड़ित की मां ने युवती सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
वसंत विहार प्रभारी थाना निरीक्षक होशियार सिंह के अनुसार क्षेत्र की एक महिला ने केस दर्ज कराया है। कहा है कि उसका बेटा 25 वर्ष का है। महिला ने आरोप लगाया कि एक युवती समेत पांच लोग उसके मकान में किरायेदार थे। उस वक्त उनके बेटे को छह महीने से नशे के इंजेक्शन दे रहे हैं। साथ ही स्मैक का नशा भी करवाते थे। पांचों ने उनके बेटे से कागजात पर हस्ताक्षर करवाया, जिसमें लिखा था कि उनके बेटे ने पांचों से 80 लाख रुपये लिए हैं। इसके आधार पर पांचों आरोपित उनके बेटे का मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। होली के बाद उनकी गैर मौजूदगी में पांचों उनके घर में घुसे और उनके बेटे को बुरी तरह से पीटते हुए उसके चार दांत तोड़ दिए।
आरोपितों ने बेटे को धमकाया कि यदि यह बात अपनी मां को बताएगा तो वह उसकी जीभ काट देंगे। आरोप है कि पांचों ने मिलकर उसका प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। आरोप है कि युवती ने उनके घर को खंगाला और बेटे से घर में रखे जेवरात के बारे में पूछा। महिला का कहना है कि 14 मार्च को बेटे ने पूरी जानकारी उन्हें दी। इंस्पेक्टर होशियार सिंह ने बताया कि पांचों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक का मेडिकल करवाने के लिए कहा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पीड़ित युवक नशे का आदी है, इसलिए वह अभी सही ढंग से बयान नहीं दे पा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को ₹8260 करोड़ की महासौगात: PM मोदी ने 25वें वर्ष पर दिए विकास प्रोजेक्ट्स, गिनाईं उपलब्धियां
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement