Connect with us

देहरादून

देहरादून में 50वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ, देशभर से एक हजार खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में 50वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता 10 अक्तूबर तक चलेगी, जिसमें देश के 28 राज्यों से 54 टीमों के लगभग एक हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पहली बार देवभूमि उत्तराखंड में सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है, जो राज्य के लिए गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि यह चरित्र निर्माण, धैर्य, अनुशासन और टीम भावना को भी विकसित करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट जैसी पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे देशभर में खेलों को लेकर नई ऊर्जा और जागरूकता आई है और भारत खेल जगत में नई ऊँचाइयाँ छू रहा है।
उत्तराखंड बन रहा खेलभूमि
मुख्यमंत्री ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद राज्य तेजी से खेलभूमि के रूप में उभर रहा है। 517 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश में विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना तैयार की जा रही है। शीघ्र ही आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों के साथ स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान लागू होगा। इसके अलावा हल्द्वानी में पहला खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की जाएगी।
खिलाड़ियों के लिए नई पहल
धामी ने कहा कि नई खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को कई लाभ दिए जा रहे हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी, खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, खेल किट, राज्य स्तरीय पुरस्कार और 4 प्रतिशत खेल कोटा की बहाली जैसे कदम उठाए गए हैं। हाल ही में राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये की सम्मान राशि भी प्रदान की गई।
बास्केटबॉल को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने देहरादून में बास्केटबॉल प्रशिक्षण अकादमी के लिए भूमि चिन्हित करने और हल्द्वानी में निर्माणाधीन खेल विश्वविद्यालय के पास बास्केटबॉल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अन्य खेलों की तरह बास्केटबॉल की प्रतियोगिताएं भी समय-समय पर आयोजित होंगी।
इस अवसर पर विधायक खजान दास, उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार, महासचिव बीएफआई कुलविंदर सिंह गिल, उपाध्यक्ष आदित्य चौहान, मंदीप सिंह ग्रेवाल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement