Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

उत्तरकाशी में कार दुर्घटना में पति-पत्नी समेत 6 लोगों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कार सवार लोग परिवार के एक बीमार को लेकर देहरादून लेकर जा रहे थे
उत्तरकाशी
। मोरी से देहरादून जा रही एक कार टिहरी में नैनबाग यमुना पुल के पास नदी में समा गई। इस दौरान हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। नैनबाग तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद ममंगाई ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार हादसा देर रात मंगलवार हो हुआ है। पुलिस को आज शाम हादसे की सूचना मिली। बताया जा रहा है कार में सवार छह लोग परिवार के एक बीमार सदस्य को लेकर उपचार के लिए देहरादून जा रहे थे। लेकिन परिजनों को रात से उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राफ्ट की मदद से शवों को नदी से बाहर निकाला। मरने वालों में प्रताप पुत्र श्याम सुख, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी, राजपाल पुत्र श्यामसुख, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी जसीला पत्नी राजपाल, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी, विरेन्द्र पुत्र प्रेमलाल, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी, विनोद पुत्र शेरिया, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी, मुन्ना पुत्र रूपदास, ग्राम देवती मोरी, उत्तरकाशी के नाम शामिल है। तहसीलदार ने बताया कि शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम पीएचसी नैनबाग भेजा गया है।

Select Language

Advertisement