Connect with us

नई दिल्ली

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली, पहले दिन पहुंचे 60 पर्यटक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गोपेश्वर। प्रकृति प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। विश्व धरोहर घोषित फूलों की घाटी रविवार को पर्यटकों के लिए खोल दी गई। पहले दिन घाटी में 60 से अधिक पर्यटक पहुंचे और यहां के सुंदर फूलों व मनमोहक नजारों का लुत्फ उठाया। पर्यटकों ने रंग-बिरंगे फूलों और बर्फ से ढकी पर्वत चोटियों के बीच प्रकृति की गोद में बिताए लम्हों को कैमरे में कैद किया।

यह भी पढ़ें 👉  बीच बचाव में गए बुजुर्ग की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की, दो आरोपी गिरफ्तार

चमोली जिले में हेमकुंड साहिब मार्ग पर स्थित यह घाटी हर साल देश-विदेश से हजारों पर्यटकों को आकर्षित करती है। वर्ष 2005 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर घोषित किया था। फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क की रेंज अधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि घाटी करीब 87.5 वर्ग किलोमीटर में फैली है। यहां करीब 500 से अधिक फूलों की प्रजातियां पाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि घाटी की खोज फ्रैंक स्मिथ ने की थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी गफूर बस्ती अतिक्रमण के मामले में पूर्व सीएम हरीश रावत करेंगे उपवास

हर साल जुलाई से सितंबर तक घाटी में फूलों की बहार रहती है। इस दौरान यहां बुग्यालों और हिमालय की गोद में खिले रंग-बिरंगे फूल हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement