Report by : CWN Desk
Published at :
युवती को नौकरी दिलाने के लिए दून बुलाकर होटल में दुष्कर्म

19 वर्ष की युवती की चार महीने ही आरोपी के बेटे के साथ हुई है शादी
देहरादून। नवविवाहिता ने ससुर के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया। इस आधार पर पटेलनगर थाना पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर केके लुंठी के अनुसार, नवविवाहिता ने तहरीर में बताया कि उसकी उम्र करीब 19 वर्ष है। चार महीने पहले पटेलनगर निवासी युवक से उसकी शादी हुई। 16 जनवरी को वह घर पर अकेली थी, तभी 65 वर्षीय ससुर वहां आया। आरोप है कि उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारा-पीटा भी। आरोपी इससे पहले भी बहू के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर चुका था। तब महिला ने पति को बताया तो उसने अनसुना कर दिया था। दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने मायकेवालों को ससुराल बुलाया। इसके बाद पटेलनगर थाने में तहरीर दी गई। एसएसआई मनमोहन नेगी ने बताया कि बहू से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे पूछताछ के बाद बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›