Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में जुए का विरोध करने पर पार्षद को दिखाया तमंचा, मची सनसनी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के वार्ड 14 पार्षद एडवोकेट धर्मवीर को जुआ रोकने पर तमंचा दिखाकर दी जान से मारने की धमकी। आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज।

हल्द्वानी। शहर में अवैध गतिविधियों का विरोध करने वाले जनप्रतिनिधि की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। वार्ड संख्या 14 के पार्षद और अधिवक्ता धर्मवीर को खुलेआम जुआ खेलने का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। घटना के दौरान आरोपियों ने पार्षद के ऊपर तमंचा तान दिया। इस गंभीर मामले की लिखित शिकायत राजपुरा चौकी और कोतवाली हल्द्वानी में दर्ज कराई गई है।
यह मामला 24 सितंबर की शाम लगभग 7 बजे का है। पार्षद धर्मवीर वार्ड नंबर 13 में पड़ाव स्थित गोला नदी के पास आवश्यक काम से जा रहे थे। रास्ते में टीन शेड के पास कुछ लोग झुंड बनाकर जुआ खेल रहे थे। जब पार्षद ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू किया, तो आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे।
आरोपी ताश की गड्डी लेकर ₹100 के बदले ₹900 देने का लालच देकर सट्टा लगवा रहे थे। विरोध करने पर नामजद आरोपियों ने तमंचा तानकर सीधे गोली मारने की धमकी दी। डरे-सहमे पार्षद ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई और परिजनों को पूरी बात बताई।
घटना के बाद पीड़ित पार्षद ने कोतवाली हल्द्वानी में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासियों और परिजनों के सहयोग के बाद पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। हल्द्वानी पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।

Select Language

Advertisement