हल्द्वानी

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में खेत में अचेत मिले व्यक्ति की अस्पताल में मौत, खटीमा निवासी के रूप में हुई पहचान

child death teenager demo child body 1662816013

हल्द्वानी के गोरापड़ाव क्षेत्र में एक खेत में बेहोश मिले 51 वर्षीय मुकेश द्विवेदी की सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस परिजनों की तलाश में जुटी है

हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में एक खेत में अचेत अवस्था में मिले 51 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।
मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उनकी शिनाख्त ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा स्थित झनकट निवासी मुकेश द्विवेदी के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम हाउस में तैनात एक कर्मचारी ने भी शव को देखकर मुकेश की पहचान की पुष्टि की। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पुलिस ने दस्तावेजों के जरिए मृतक की पहचान कर ली है और अब उनके परिवार से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुकेश द्विवेदी पिछले कई वर्षों से हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में ही रह रहे थे। पूर्व में उन्होंने हल्द्वानी के बेस अस्पताल की कैंटीन का संचालन किया था। इसके अलावा, उन्होंने अस्पताल के बाहर चाय की दुकान चलाई और कुछ समय तक ज्योलीकोट स्थित एक होटल में भी काम किया था।
स्थानीय जानकारी के अनुसार, मुकेश शराब के आदी थे और पिछले कुछ दिनों से गोरापड़ाव में अपने एक मुंहबोले चाचा के खेत में काम कर रहे थे। बुधवार को वह अचानक खेत में बेहोश होकर गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
फिलहाल मृतक के परिवार के बारे में स्थानीय स्तर पर किसी को कोई ठोस जानकारी नहीं है। हल्द्वानी पुलिस ने खटीमा पुलिस की मदद से झनकट क्षेत्र में उनके परिजनों की तलाश तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी